बोटॉक्स के अलावा और कौन से ट्रीटमेंट त्वचा को मजबूत बनाने का काम करते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!
Medical Insights

बोटॉक्स के अलावा और कौन से ट्रीटमेंट त्वचा को मजबूत बनाने का काम करते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

June 27, 20269 Min Read
बोटॉक्स के अलावा और कौन से ट्रीटमेंट त्वचा को मजबूत बनाने का काम करते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

आज हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और इसके लिए वह न जाने कितने ही उपायों और उपचारों का सहारा लेता है। इसी के चलते आज खूबसूरती के पैमाने भी काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। आम तौर पर, पहले के समय में आप देख सकते हैं, कि ज्यादातर महिलाएं अपने घर पर ही रह कर अपनी त्वचा की देखभाल करती थी और अपनी खूबसूरती को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती थीं। समय के चलते फिर महिलाएं पार्लर जाने लगीं और उस दौरान वह केवल पार्लर जाया करती थीं और मेकअप के माध्यम से अपनी सुंदरता को और भी ज्यादा निखारती थीं। पर, आज के समय में खूबसूरती का चलन इतना ज्यादा चल गया है, कि अब मेकअप भी पीछे होता जा रहा है। आम तौर पर, आज उन्हीं महिलाओं ने अपने आप को और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाने के लिए और अपने चेहरे के हर फीचर को परमानेंट अट्रैक्टिव बनाने के लिए तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट लेना शुरू कर दिया है। आम तौर पर, इन्हीं सब कार्यों के चलते आपने इस के बीच बोटॉक्स ट्रीटमेंट के बारे में सुना होगा, जो कि एक एंटी-एजिंग कॉस्मेटिक प्रोसेस के नाम से जाना जाता है। 

 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस बोटॉक्स ट्रीटमेंट में बोटुलिनम टॉक्सिन नाम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और प्योर प्रोटीन पाया जाता है, जो त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है। आम तौर पर, इस प्योर प्रोटीन को मसल्स में एक इंजेक्शन के माध्यम से इंजेक्ट किया जाता है। दरअसल, इससे त्वचा को कई तरह के फायदे प्राप्त होते हैं, जिसमें कुछ वक्त तक के लिए आपकी त्वचा आराम यानी कि रिलैक्स महसूस करती है और चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियां और फाइन लाइंस का दिखना बंद हो जाता है। आम तौर पर, इन्हीं सब चीजों को देखते हुए ज्यादातर लोग अपनी त्वचा को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए बोटॉक्स ट्रीटमेंट लेना शुरू कर देते हैं। 

 

दरअसल, इसी सब के बीच क्या आप भी अपनी त्वचा को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो रुक जाइये, क्योंकि बाजार में इसके अलावा भी बहुत से ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, जो आपकी त्वचा को मजबूत

और काफी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। ऐसे में, लोग जानना चाहेंगे, कि आखिर वह कौन से ट्रीटमेंट जो त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं? दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि हां यह सच है, कि बोटॉक्स ट्रीटमेंट के अलावा भी कई और ट्रीटमेंट हैं, जो त्वचा के लिए काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं, इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी माइक्रोनीडलिंग, हाई-इंटेंसिटी फोकस्ड अल्ट्रासाउंड और लेजर स्किन टाइटनिंग जैसे कई असरदार ट्रीटमेंट शामिल हो सकते हैं। दरअसल, यह ट्रीटमेंट त्वचा को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के काम करते हैं। त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या में आप अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

 

बोटॉक्स के अलावा त्वचा को मजबूत बनाने का काम करने वाले ट्रीटमेंट!

डॉक्टर के अनुसार, बोटॉक्स के अलावा त्वचा को मजबूत बनाने का काम करने वाले ट्रीटमेंट निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे 

 

1. रेडियो फ्रीक्वेंसी माइक्रोनीडलिंग ट्रीटमेंट 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह ट्रीटमेंट त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। आम तौर पर, अगर किसी व्यक्ति या फिर महिला की त्वचा में कोलेजन की कमी हो जाती है, तो ऐसे में रेडियो फ्रीक्वेंसी माइक्रोनीडलिंग ट्रीटमेंट उसके लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस ट्रीटमेंट में होता क्या है, कि इस ट्रीटमेंट के माध्यम से बहुत ही ज्यादा पतली-पतली सुइयों के जरिए त्वचा के अंदर तक रेडियो फ्रीक्वेंसी हीट भेजी जाती है। जो त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। दरअसल, यह हीट त्वचा के अंदर जाकर कोलेजन और इलास्टिन प्रोडक्शन को बढ़ाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती है। आम तौर पर, इसकी सहायता से ही त्वचा टाइट और मजबूत बनती है। 

 

रेडियो फ्रीक्वेंसी माइक्रोनीडलिंग कब की जा सकती है? 

डॉक्टर के अनुसार, जब आपकी त्वचा में, ढीलापन, फाइन लाइन्स, झुर्रियां, एक्ने स्कार्स, लार्ज स्किन पोर्स और त्वचा लटकी हुई नजर आने लगे, तो त्वचा से जुड़ी इन

समस्याओं में सुधार करने के लिए आप रेडियो फ्रीक्वेंसी माइक्रोनीडलिंग को अपना सकते हैं। 

 

रेडियो फ्रीक्वेंसी माइक्रोनीडलिंग के फायदे!

दरअसल, रेडियो फ्रीक्वेंसी माइक्रोनीडलिंग के फायदे निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे 

 

1. बिना सर्जरी के स्किन टाइटनिंग का असर मिलना। 

2. चेहरे और गर्दन की त्वचा को टाइट और मजबूत बनाना। 

3. रिकवरी टाइम काफी कम होना। 

4. कम खर्च होना। 

 

2. हाई-इंटेंसिटी फोकस्ड अल्ट्रासाउंड ट्रीटमेंट 

आम तौर पर, हाई-इंटेंसिटी फोकस्ड अल्ट्रासाउंड जो केवल त्वचा का ट्रीटमेंट होता है। दरअसल, इसे आसान भाषा में एचआईएफयू के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, यह एक नॉन-सर्जिकल ट्रीटमेंट होता है, जिसमें न केवल अल्ट्रासाउंड एनर्जी को त्वचा की गहरी परतों तक पहुंचाने का काम किया जाता है, बल्कि यह त्वचा में कोलेजन बढ़ाने का काम भी करता है और त्वचा को धीरे-धीरे टाइट बनाने के काम करता है। आम तौर पर, इसका प्रभाव काफी लम्बे समय तक रह सकता है, जिसमें 1 से 2 साल तक का समय शामिल है, पर इसका प्रभाव नजर आने में कम से कम 2 से 3 महीने तक का समय लग सकता है। इसका खर्च क्लिनिक और चेहरे की स्थिति पर निर्भर करता है। 

 

हाई-इंटेंसिटी फोकस्ड अल्ट्रासाउंड ट्रीटमेंट कब किया जा सकता है? 

डॉक्टर के अनुसार, अगर आप अपनी जॉ-लाइन और गर्दन की बनावट को बदलना यानी कि उस को शार्प बनाना चाहते हैं, चेहरे का ढीलापन दूर करना चाहते हैं और फेस लिफ्ट जैसा प्रभाव पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप हाई-इंटेंसिटी फोकस्ड अल्ट्रासाउंड ट्रीटमेंट का सहारा ले सकते हैं। 

 

हाई-इंटेंसिटी फोकस्ड अल्ट्रासाउंड ट्रीटमेंट के फायदे!

1. इस से एक बार में ही नतीजे प्राप्त होना। 

2. त्वचा का प्राकृतिक रूप से टाइट होना। 

3. इस ट्रीटमेंट में विशेष तौर पर, कट या फिर इंजेक्शन की किसी भी तरह की कोई जरूरत न पड़ना। 

 

स्किन ट्रीटमेंट करवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है? 

दरअसल, डॉक्टर के अनुसार त्वचा का ट्रीटमेंट लेने से पहले कई बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक होता है, जैसे कि 

 

1. किसी के कहने पर या फिर किसी जानने वाले या फिर किसी करीबी को देखकर इस ट्रीटमेंट को न करवाएं। 

 

2. ट्रीटमेंट से पहले बोर्ड-सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना महत्वपूर्ण समझें। 

 

3. सस्ते या फिर अनट्रेंड क्लीनिक से किसी भी तरह का ऐसा ट्रीटमेंट लेने से बचें। 

 

निष्कर्ष: केवल हम ही नहीं, बल्कि दुनिया में हर कोई अपनी त्वचा को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहते हैं और इस के लिए वो कई तरह के उपायों और ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं, जिसमें से एक बोटॉक्स ट्रीटमेंट होता है, जो त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। कई लोग त्वचा को और भी ज्यादा बढ़िया बनाने के लिए बोटॉक्स ट्रीटमेंट का ही सहारा लेते हैं। पर, इसके अलावा भी कई और ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, जो त्वचा को मजबूत और अट्रैक्टिव बनाने का काम करते है। जिसके बारे में आपको इस के माध्यम से जानकारी दी गई है। आप अगर अपनी त्वचा को और भी ज्यादा खूबसूरत, टाइट और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इस ट्रीटमेंट का सहारा ले सकते हैं, पर किसी को देखकर या फिर किसी के कहने में आकर इन ट्रीटमेंट को नहीं करवाना चाहिए। क्योंकि, यह ट्रीटमेंट त्वचा की स्थिति पर ही निर्भर करते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के इन ट्रीटमेंट को नहीं करवाना चाहिए। ऐसे में, हर व्यक्ति की त्वचा अलग-अलग हो सकती है, इसलिए इसमें रिजल्ट और साइड इफेक्ट्स भी काफी अलग अलग हो सकते हैं। इसलिए, किसी भी ट्रीटमेंट को करवाने से पहले एक बार जरूर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। ऐसे में, ट्रीटमेंट के बाद सनस्क्रीन लगाना और

त्वचा की पहले से ज्यादा देखभाल करना और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

 

प्रश्न 1. त्वचा के लिए कौन सा ट्रीटमेंट सबसे ज्यादा बढ़िया हो सकता है?

दरअसल, आपकी जानकरी के लिए आपको बता दें, कि त्वचा की समस्या और त्वचा के प्रकार पर ही त्वचा के लिए सबसे बढ़िया ट्रीटमेंट कौन सा है, यह निर्भर करता है। पर फिर भी सबसे असरदार और पॉपुलर प्रोफेशनल ट्रीटमेंट में केमिकल पील्स, लेजर रिसर्फेसिंग और हाइड्रा-फेशियल को ही माना जाता है। 

 

प्रश्न 2. त्वचा से जुड़ी किन समस्याओं का इलाज नहीं किया जा सकता है? 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि सोरायसिस, एक्जिमा, विटिलिगो, रोसैसिया और आनुवंशिक विकार जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याओं का इलाज नहीं किया जा सकता है। 

 

प्रश्न 3. क्या त्वचा के दाग धब्बों को जड़ से खत्म किया जा सकता है?

दरअसल, हाँ कई मामलों में त्वचा के ज्यादातर दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है, या फिर उसको पूरी तरीके से मिटाया भी जा सकता है, पर त्वचा के दाग-धब्बों का जड़ से खत्म होना यह दाग की गहराई और प्रकार पर ही निर्भर करता है। 

Did you find this helpful?

Share this article with your community