क्या गर्मी में बढ़ते दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाना हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!
Medical Insights

क्या गर्मी में बढ़ते दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाना हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

May 29, 20266 Min Read
क्या गर्मी में बढ़ते दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाना हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

गर्मियों के दौरान त्वचा की हद से ज्यादा देखभाल करने की जरूरत होती है, क्योंकि ऐसे में त्वचा को नुकसान होने के चांस ज्यादा रहते हैं। आज हर कोई अपनी त्वचा से प्यार करता है और हर कोई चाहता है, कि उस की त्वचा सुंदर, मुलायम दिखे और हर किसी समस्या से दूर रहे। इसके लिए वह बहुत सारे उपायों का इस्तेमाल करते हैं। 

 

आम तौर पर, आज इस बात से कोई भी अनजान नहीं है, कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है और धूप तेज होती है, वैसे-वैसे हमारी त्वचा पर बदलाव दिखाई देने लग जाते हैं और यह बदलाव लोगों को काफी ज्यादा परेशानी और हैरत में डाल देते हैं, कि अब यह किस तरह ठीक होंगे। दरअसल, इस मौसम के दौरान चेहरे पर दाग-धब्बे और मेलाज्मा जैसी समस्याओं का होना आम है और ऐसे में यह समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जो चेहरे की त्वचा को काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचाती हैं और चेहरे की रंगत को बदल आकर रख देती हैं। दरअसल, कड़ी धुप और गर्म तापमान त्वचा में पाये जाने वाले मेलानोसाइट्स को सक्रिय कर देता है, जिसके कारण चेहरे की त्वचा पर पिगमेंटेशन होने लग जाती है और चेहरे का रंग लगभग बदल सा जाता है। हम में से ज्यादातर लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं और आगे चलकर एक बड़ी समस्या का शिकार हो जाते हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस स्थिति को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होता है। अगर इस पिगमेंटेशन का वक्त रहते इलाज न किया जाय, तो इसके कारण आपकी त्वचा काफी ज्यादा डार्क और काली दिखाई दे सकती है। 

 

दरअसल, त्वचा से जुड़ी इस स्थिति को ही हाइपरपिग्मेंटेशन के नाम से जाना जाता है। इसकी वजह से आपकी पर्सनालिटी बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है। इसलिए, हर व्यक्ति को गर्मियों के दौरान अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आम तौर पर, गर्मियों के दौरान कई बार धूप में ज्यादा समय बिताने पर चेहरे पर काफी ज्यादा दाग धब्बे होने लग जाते हैं और यही कारण हाइपरपिग्मेंटेशन का कारण भी बनता है। इसके लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट भी लेते हैं। अगर आप चाहे तो इस समस्या को दूर करने के लिए इन टिप्स को भी अपना सकते हैं, जिसमें एसपीएफ 50 सनस्क्रीन लगाना, विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करना, केमिकल पील का इस्तेमाल करना और शरीर को हाइड्रेट रखना जैसे कई तरीकों को अपना सकते हैं। यह इस समस्या में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करते हैं। 

 

गर्मी में बढ़ते दाग-धब्बों को दूर करने के टिप्स!

दरअसल, गर्मी के दौरान चेहरे कि त्वचा पर बढ़ते दाग धब्बों को दूर के के लिए आप निम्नलिखित उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि 

 

1. विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करना 

यह सभी जानते हैं, कि गर्मियों में त्वचा को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। सनस्क्रीन त्वचा को धूप से बचाने का काम करती है और सूरज की रौशनी से त्वचा को होने वाले नुकसान को कम करती है। पर, विटामिन सी त्वचा को अंदर से सेहतमंद बनाता है। गर्मियों के दौरान चेहरे पर होने वाली पिगमेंटेशन को दूर के करने के लिए या फिर अपनी त्वचा को पिगमेंटेशन से बचाने के लिए त्वचा पर विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल लाजमी करना चाहिए। यह एक किस्म का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो न केवल त्वचा को सेहतमंद बनाता है, बल्कि त्वचा को फ्री रेडिकल्स से भी बचाने में काफी सहायता प्रदान करता है। यह फ्री रेडिकल्स उन सेल्स को काफी सक्रिय कर देते हैं, जो त्वचा पर पिगमेंट का निर्माण करते हैं। इसलिए, अगर आप अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल शामिल करते हैं, तो इससे त्वचा को अधिक प्रोटेक्शन मिलेगा। यह न केवल दाग-धब्बों को कम करने का काम करता है, बल्कि पिगमेंटेशन को भी कम करता है।

 

2. शरीर को हाइड्रेट रखना 

गर्मी हो या सर्दी हर कीमत पर अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने की जरूरत होती है। जब हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है, तो हमारी त्वचा भी हाइड्रेट रहती है, इससे न केवल त्वचा सेहतमंद बनी रहती है, बल्कि त्वचा की मरम्मत भी होती है। रोजाना, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने से त्वचा रूखी और बेजान रहती है। 

 

निष्कर्ष: अगर गर्मियों के दौरान त्वचा की अच्छे से देखभाल न की जाये, तो इसका डैमेज होना लाजमी है। ऐसा न करने से चेहरे पर दाग-धब्बे और मेलाज्मा जैसी समस्या हो सकती है, जो आगे चलकर हाइपरपिग्मेंटेशन का कारण भी बनती है। इस समस्या से अपने आप को बचाने के लिए जितना हो सके पानी का सेवन करें, अपनी डाइट में फल और सब्जियों को ऐड करें और धूप में निकलने से सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। यह उपाय आपको गर्मियों के दौरान त्वचा पर होने वाली हाइपरपिग्मेंटेशन से बचा सकते हैं। समस्या ज्यादा बढ़ने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और त्वचा पर होने वाली किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल! 

 

प्रश्न 1. त्वचा की देखभाल कैसे की जा सकती है?

त्वचा की देखभाल करने के लिए आप दिन में दो बार सौम्य क्लींजर से सफाई करना, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना, धुप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का उपयोग करना, पौष्टिक आहार का सेवन करना, पर्याप्त नींद लेना और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर धूम्रपान जैसी नुकसानदायक चीजों से अपना बचाव करना जैसे उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

प्रश्न 2. क्या त्वचा से जुड़ी समस्या किसी को भी हो सकती है? 

हाँ, त्वचा से जुड़ी समस्या किसी को भी हो सकती है?

Did you find this helpful?

Share this article with your community