
आज हर कोई चाहता है, कि उस की त्वचा सबसे ज्यादा खूबसूरत और चमकदार दिखे, इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हो सकते हैं। हर किसी को अपनी त्वचा से प्यार होता है और वह इसे कोमल, मुलायम, खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए ना जाने कितने ही उपायों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें हल्दी का इस्तेमाल भी शामिल है। दरअसल, हम में से ज्यादातर लोग अपने चेहरे का निखार बढ़ाने और सुधारने के लिए अक्सर ही हल्दी का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, हल्दी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा का निखार बढ़ाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं।
दरअसल, हम सभी इस बात को जानते हैं, कि हल्दी का इस्तेमाल ज्यादातर भारतीय रसोई के खाने में किया जाता है। इससे यह तो साबित होता है, कि हल्दी न केवल सेहत के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। आयुर्वेद में, हल्दी को एक बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि न केवल आज से बल्कि सदियों से सेहत को ठीक रखने और त्वचा को सेहतमंद बनाए रखने के लिए हल्दी का इस्तेमाल होता आ रहा है। विशेष तौर पर, त्वचा की देखभाल करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल होता है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई तरह के गुण हल्दी में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।
हालांकि, ऐसे में कई लोगों के मन में, यह सवाल उठता है, कि त्वचा की देखभाल करने के लिए कच्ची हल्दी या फिर हल्दी पाउडर में से किस का इस्तेमाल सबसे ज्यादा बेहतर और फायदेमंद होता है? दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि अगर इस तरह की स्थिति में, शुद्धता और पोषक तत्वों की बात की जाए, तो त्वचा के लिए कच्ची हल्दी काफी ज्यादा प्रभावशाली हो सकती है। आम तौर पर, इस में किसी भी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है। इसलिए, इस हल्दी के प्राकृतिक गुण त्वचा के लिए पूरी तरीके से सुरक्षित माने जाते हैं। इसी के चलते, अगर दूसरी तरफ सुविधा और आसान इस्तेमाल की बात की जाए, तो इसके लिए हल्दी पाउडर त्वचा के लिए एक तरीके से बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि, जब बात आपकी त्वचा की आती है, तो आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ऐसे में, आपके लिए केवल शुद्ध और अच्छे ब्रांड के हल्दी पाउडर का चुनाव करना बेहतर साबित हो सकता है। गंभीर समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
कच्ची हल्दी के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
डॉक्टर के अनुसार, त्वचा पर कच्ची हल्दी का इस्तेमाल पीसकर किया जाता है। इसमें किसी भी तरह की कोई मिलावट नहीं होती। इसलिए, इस हल्दी के पोषक तत्व काफी ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। कच्ची हल्दी से मिलने वाले फायदे निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि
1. कच्ची हल्दी में मिलावट की संभावना कम होने की वजह से यह त्वचा के लिए सुरक्षित मानी जाती है।
2. ताजी हल्दी में पाई जाने वाली एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाती है, जिससे त्वचा लंबे जवां और हेल्दी बनी रहती है।
3. कच्ची हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या कम होती है
हल्दी पाउडर के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
दरअसल, सूखी हल्दी को पीसकर हल्दी पाउडर को बनाया जाता है, जो बाजार में आसानी से प्राप्त हो जाता है। इसे त्वचा पर आसानी से लगाया जा सकता है। हल्दी पाउडर के फायदे निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं:
1. त्वचा पर हल्दी पाउडर को फेस पैक या उबटन में मिलाकर लगाया जा सकता है, इससे समय की बचत होती है।
2. कच्ची हल्दी थोड़े समय बाद खराब हो सकती है, पर हल्दी पाउडर को लंबे वक्त तक के लिए स्टोर किया जा सकता है।
हल्दी का इस्तेमाल करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है?
त्वचा के लिए हल्दी का इस्तेमाल करते वक्त आप निम्नलिखित बातों का ध्यान रख सकते हैं:
1. अपनी त्वचा पर, हल्दी का इस्तेमाल करने से पहले एक बार आप अपना पैच टेस्ट जरूर करवा लें, ताकि कोई समस्या न हो सके।
2. ऐसे में, त्वचा पर ज्यादा मात्रा में हल्दी का इस्तेमाल त्वचा को पीला कर सकता है, इसलिए हल्दी के ज्यादा इस्तेमाल से बचें।
3. जिन लोगों की त्वचा सेंसिटिव होती है, वह लोग हल्दी का इस्तेमाल सीमित मात्रा में कर सकते हैं। हालांकि, कोई समस्या होने पर इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर सकते हैं।
4. त्वचा पर हल्दी का इस्तेमाल दही, दूध या फिर शहद जैसे किसी दूसरे नेचुरल चीजों के साथ मिलकर ही करें।
क्या कहती है रिपोर्ट?
दरअसल, NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस में पाए जाने वाले गुण त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं के इलाज में काफी ज्यादा प्रभावी माने जा सकते हैं, इसमें एक्ने, सोरायसिस और फोटो-एजिंग जैसी समस्याएं शामिल हो सकती हैं।
निष्कर्ष: चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए लोग ज्यादातर हल्दी का ही इस्तेमाल करते हैं। कच्ची हल्दी और हल्दी पाउडर यह दोनों ही त्वचा के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। कच्ची हल्दी प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर होती है और जबकि हल्दी पाउडर इस्तेमाल में आसान और लंबे वक्त तक सुरक्षित माना जाता है। त्वचा से जुड़ी कोई भी गंभीर समस्या होने पर इसके इस्तेमाल से पहले आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर कर सकते हैं।
Did you find this helpful?
Share this article with your community
