आखिर गर्भावस्था के दौरान किन कारणों की वजह से त्वचा लगने लगती है इतनी ज्यादा डल? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!
Medical Insights

आखिर गर्भावस्था के दौरान किन कारणों की वजह से त्वचा लगने लगती है इतनी ज्यादा डल? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

May 29, 20267 Min Read
आखिर गर्भावस्था के दौरान किन कारणों की वजह से त्वचा लगने लगती है इतनी ज्यादा डल? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

गर्भावस्था का सफर आसान नहीं होता है, यह सब जानते हैं। इस दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसका मुख्य कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस दौरान त्वचा में में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, जिस में त्वचा डल नजर आने लग जाती है। शरीर में हार्मोनल बदलाव, पानी की कमी, शरीर को पर्याप्त पोषण न मिलना, नींद की कमी और थकान जैसे कई कारणों की वजह से ही गर्भावस्था के दौरान त्वचा इतनी ज्यादा डल नजर आने लग जाती है। ऐसे में, अपनी त्वचा का ख़ास ध्यान रखें। चलिए आगे जानते हैं। 

 

गर्भावस्था में किन कारणों की वजह से त्वचा की चमक कम होने लगती है?

 

दरअसल, गर्भावस्था के दौरान त्वचा की चमक कम होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिन पर अगर ध्यान न दिया जाए, तो त्वचा में कई तरह के बदलावों का कारण और समस्या का कारण बन सकते हैं। इसलिए, इन कारणों पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। आम तौर पर, निम्नलिखित कारणों की वजह से प्रेगनेंसी में स्किन डल नजर आ सकती है, जैसे कि 

 

1. शरीर में हार्मोनल बदलाव होना

दरअसल, इसके बारे में तो सभी लोग जानते ही हैं, कि गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में हार्मोन का स्तर काफी तेजी से बदल जाता है। इस दौरान विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। आम तौर पर, इन्हीं कारणों की वजह से त्वचा में ऑयल प्रोडक्शन काफी ज्यादा असंतुलित हो जाता है। जिसके चलते बहुत सी महिलाओं की त्वचा काफी ज्यादा ऑयली हो जाती है और कुछ की त्वचा काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। दरअसल, इन्हीं कारणों की वजह से त्वचा की प्राकृतिक चमक कहीं पर खो जाती है और चेहरे की त्वचा पर काफी ज्यादा डलनेस नजर आने लग जाती है। 

 

2. शरीर में पानी की कमी होना

दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि गर्भावस्था के दौरान एक महिला को आम से भी बहुत ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है। आम तौर पर, अगर महिला इस तरह की स्थिति में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करती है, तो इसके कारण उसकी त्वचा पर रूखापन नजर आ सकता है और ज्यादा से ज्यादा त्वचा बेजान सी नजर आने लग जाती है, जो एक महिला के लिए चिंता की बात हो जाती है। इसके अलावा, डिहाइड्रेशन के कारण त्वचा का लचीलापन कम हो जाता है और साथ में चेहरा थका हुआ सा लगने लगता है। इसी के चलते हर महिला को प्रेगनेंसी में पानी का सेवन काफी ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। यह न केवल सेहत के लिए, बल्कि भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। 

 

3. शरीर को पर्याप्त पोषण न मिलना 

गर्भावस्था के दौरान शरीर को सही मात्रा में पोषण मिलना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, इससे न केवल गर्भवती महिला की सेहत ठीक रहती है, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत भी इसके कारण ही बनती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अगर इस तरह की स्थिति में आप पर्याप्त मात्रा में जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर भोजन का सेवन नहीं करते हैं, तो इसके कारण आपकी त्वचा गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। विशेष तौर पर अगर आप आयरन, विटामिन सी, विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट को नहीं फॉलो करते हो, तो इसके कारण आपके चेहरे की त्वचा की चमक काफी ज्यादा कम होने लग जाती है। विशेषकर शरीर में आयरन की कमी चेहरे के रंग को काफी ज्यादा फीका कर देती है। 

 

4. नींद की कमी और थकान होना 

यह बात बिल्कुल सच है, कि गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिसके कारण महिला की नींद का पैटर्न भी काफी ज्यादा प्रभावित हो जाती है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में, बार- बार पेशाब आने, शरीर में असहजता होने और हार्मोनल बदलाव होने कारण महिला की नींद पूरी तरीके से पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में नींद की कमी चेहरे की रंगत को प्रभावित कर देती है, इसके कारण स्किन रिपेयर नहीं हो पाती है और इससे न केवल चेहरे पर थकान साफ़ नजर आती है, बल्कि इसके कारण त्वचा पर डार्क सर्कल और डलनेस जैसी समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 

 

गर्भावस्था के दौरान डल होती स्किन को होने से कैसे बचाया जा सकता है? 

 

दरअसल, गर्भावस्था के दौरान डल और बेजान होती त्वचा से अपना बचाव करने के लिए आप निम्नलिखित कुछ ख़ास बातों का ध्यान रख सकते हैं, जैसे कि 

 

1. रोजाना दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी के पियें। इससे त्वचा सेहतमंद बनी रहती है। 

 

2. ऐसे में, पर्याप्त पोषण से भरपूर डाइट का ही सेवन करें। ऐसे में, आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, नट्स और प्रोटीन से भरपूर डाइट को शामिल करें। ऐसे में, आयरन और विटामिन से भरपूर डाइट त्वचा की चमक को बनाए रख सकता है। 

 

3. इस तरह की स्थिति में आप केवल अपनी त्वचा के लिए माइल्ड क्लींजर और मॉइस्चराइजर का ही इस्तेमाल करें। ऐसे में, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

 

4. ऐसे में पूरी नींद लेना न केवल त्वचा के लिए बल्कि सेहत के लिए भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, आपको हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे त्वचा रिपेयर होती है और चेहरा फ्रेश नजर आता है। 

 

5. गर्भावस्था के दौरान, हल्की एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन करना न केवल त्वचा के लिए, बल्कि माँ और बच्चे दोनों की सेहत के लिए अच्छा होता है। ऐसा करने से न केवल आपको शांति प्राप्त हो सकती है, बल्कि त्वचा पर भी सकारात्मक नजर आती है। 

 

निष्कर्ष: गर्भावस्था के दौरान महिला को कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ता है, इसमें किसी भी तरह का कोई सड़क नहीं है। इस दौरान महिला को अपना और अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में, महिला की त्वचा पर भी काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है, जिसमें महिला की त्वचा डल और बेजान सी हो जाती है। यह आम स्थिति होती है, जिसका सामना लगभग सभी महिलाओं को करना पड़ता है। त्वचा पर प्रभाव पड़ना न केवल हार्मोनल बदलाव एक कारण होता है, बल्कि पोषण की कमी और लाइफस्टाइल में होने वाला बदलाव भी इसका एक बहुत बड़ा कारण बनता है। सेहतमंद खाने का सेवन, हाइड्रोजन और नियमित देखभाल से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हर महिला का शरीर एक जैसा नहीं होता है, इसलिए लगभग हर महिला का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है, इसलिए शरीर की जरूरतों को समझा काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और उसी तरह देखभाल की जाए। ऐसे में, कई कारणों की वजह से त्वचा डल नजर आ सकती है। इसलिए, त्वचा से जुड़ी समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

 

प्रश्न 1. क्या गर्भावस्था के दौरान त्वचा डल और बेजान नजर आना हार्मोनल बदलाव के कारण होती है? 

दरअसल, हाँ गर्भावस्था के दौरान त्वचा डल, रूखी और बेजान नजर आना शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से होती है। 

 

प्रश्न 2. क्या गर्भावस्था के दौरान त्वचा पर काले दाग आ सकते हैं?

दरअसल, हाँ त्वचा पर गर्भावस्था के दौरान काले दाग और धब्बे पड़ना एक आम बात हो होती है।

Did you find this helpful?

Share this article with your community

गर्भावस्था में त्वचा डल क्यों दिखने लगती है? जानिए कारण | Puri Skin Clinic