
आज लोगों को एक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इसके कारण वह काफी ज्यादा हैरान और परेशान भी रहते हैं। आम तौर पर, त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए न जाने कितने ही उपायों का इस्तेमाल करते हैं, इसमें महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना, मेडिसिन का सेवन करना शामिल है। इसके अलावा, कुछ लोग आज भी अपनी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए और चेहरे की त्वचा को एक दम सेहतमंद रखने के लिए कुछ घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल करते हैं। इसमें चावल के आटे का इस्तेमाल करना भी शामिल है। दरअसल, त्वचा की देखभाल करने के लिए त्वचा को किसी भी तरह की समस्या से दूर रखने के लिए लोग फेस पैक, स्क्रब और क्लींजर के रूप में चावल के आटे का इस्तेमाल करते हैं। चावल के आटे का इस्तेमाल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है, पर चावल का आटा कुछ लोगों की स्किन को काफी ज्यादा खराब भी कर सकता है। जी हाँ, अगर आप इसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा और गलत तरीके से करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा को कई नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें त्वचा में रूखापन आना, एलर्जी या फिर रैशेज की समस्या होना, त्वचा के रंग में बदलाव होना और एक्ने की समस्या होना शामिल है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करते हैं
चेहरे पर चावल का आटा लगाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
दरअसल, डॉक्टर का इस पर कहना है, कि चावल के आटे में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। यह त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, पर अगर इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा मात्रा में और काफी गलत तरीके से किया जाए, तो यह त्वचा को काफी ज्यादा खराब कर सकता है। ऐसे में कई लोगों की त्वचा पर यह जाता नहीं है, तो इससे त्वचा को कई नुकसान भी हो सकते हैं, जैसे
1. त्वचा में रूखापन आ जाना
दरअसल, त्वचा के लिए एक बहुत ही अच्छा एक्सफोलिएटर माना जाता है, चावल के आटे का पानी, पर इसका बार-बार और ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करना त्वचा की प्राकृतिक नमी को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है, जो त्वचा को काफी ज्यादा रुखा बना सकता है। आम तौर पर, चावल का पानी ज्यादातर उन लोगों के लिए काफी ज्यादा समस्या पैदा कर सकता है, जिन को पहले से ही ड्राई स्किन की समस्या होती है। इसलिए, अगर आपकी त्वचा काफी ज्यादा ड्राई रहती है और आपको चावल के आटे का इस्तेमाल करना है, तो ऐसे में आप इसके साथ दूध, शहद या फिर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. एलर्जी या फिर रैशेज की समस्या होना
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि चावल का आटा सभी लोगों की त्वचा पर सूट नहीं करता है। कुछ लोगों को इसे लगाने से त्वचा पर एलर्जी की समस्या हो सकती है, जिसके कारण चेहरे पर खुजली, रेडनेस या रैशेज की समस्या देखने को मिल सकती है। हालांकि, यह समस्या होना काफी आम है, पर ऐसे में सावधानी बरतना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, जो लोग सेंसिटिव स्किन वाले होते हैं, उनको तो चावल के आटे का इस्तेमाल करने से खुद को रोकना चाहिए।
3. त्वचा के रंग में बदलाव होना
हालांकि, कई लोगों की त्वचा के लिए चावल के आटा इस्तेमाल करना ठीक साबित नहीं होता है, पर अगर नार्मल त्वचा वाला भी इस दौरान गलती कर ले और सावधानी न बरते, तो इस दौरान उस की त्वचा को भी काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह सभी जानते हैं, कि चावल का आटा त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, पर अगर इस का इस्तेमाल चेहरे की त्वचा पर हद से ज्यादा किया जाये और बार-बार इसका इस्तेमाल किया जाये, तो इसके कारण त्वचा की ऊपरी परत काफी ज्यादा खराब हो सकती है और आपकी त्वचा के रंग में भी काफी ज्यादा बदलाव कर सकती है।
4. एक्ने की समस्या होना
दरअसल, आपको बता दें, कि अगर आप अपने चेहरे पर किसी भी चीज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस्तेमाल करने के बाद अपने चेहरे को अच्छे तरीके से साफ़
करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, अगर आप अपनी त्वचा पर चावल के आटे का इस्तेमाल करने के बाद अपने चेहरे को अच्छे तरीके से साफ़ नहीं करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे आपको त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें एक्ने की समस्या होना भी शामिल है। इसके अलावा, इसको चेहरे पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स बनने का एक बहुत बड़ा कारण माना जाता है। इसलिए, इसका इस्तेमाल सावधानी से करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
5. समय से पहले बुढ़ापा आने की समस्या
दरअसल, अपने चेहरे पर काफी ज्यादा निखार लाने के लिए लोग चावल के आटे को अपनी त्वचा पर काफी ज्यादा रगड़ते हैं, जो काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में, लोगों को पता नहीं चलता है, कि इससे उनकी त्वचा को कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है। दरअसल, चावल के आटे को अगर चेहरे पर काफी ज्यादा बार रगड़ा जाये, तो इससे त्वचा में काफी ज्यादा रूखापन आ सकता है, जो समय से पहले बुढ़ापा आने की समस्या का कारण बन सकता है। इससे आपको अपने चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आ सकती हैं। इसलिए, इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
निष्कर्ष: लोगों में त्वचा से जुड़ी समस्याओं का होना काफी आम है और इसके कई कारण भी हो सकते हैं। लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में, कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी त्वचा को इन केमिकल भरे प्रोडक्ट्स से दूर रख के त्वचा को सेहतमंद और चमकदार बनाये रखने के लिए कई घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें चावल के आटे का इस्तेमाल करना भी शामिल है। इसमें कोई शक नहीं है, कि चावल का आटा त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, पर इसका काफी ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल और गलत तरीके से इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए, अपने चेहरे पर किसी भी तरह की चीज का इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में पड़े और एक बार अपने डॉक्टर से जरूर स्लाज करें। ऐसा करना आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके बारे में, ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लिनिक में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. त्वचा को सुंदर बनाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है?
दरअसल, अगर आप अपनी त्वचा को सुंदर, चमकदार और स्वस्थ बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी त्वचा का ख़ास ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में, आप नियमित त्वचा की सफाई, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को सुंदर बना सकते हैं। इसके अलावा, आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना, पौष्टिक आहार का सेवन करना, रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना और तनाव से दूर रहना जैसे कई तरीकों को अपना सकते हैं। यह इसमें काफी ज्यादा अहम भूमिका निभाते हैं। इसके लिए आप प्राकृतिक उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें एलोवेरा, शहद, और नींबू का इस्तेमाल करना शामिल है। ऐसे में आप नशीली चीजों से दूरी बनाकर रखें।
प्रश्न 2. क्या रोजाना त्वचा पर नारियल तेल लगाने से त्वचा में निखार आ सकता है?
दरअसल, हाँ अगर आप रोजाना अपनी त्वचा पर नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे न केवल आपकी त्वचा में काफी ज्यादा निखार आता है, बल्कि इससे आपकी त्वचा मुलायम और कोमल बनी रहती है।
Did you find this helpful?
Share this article with your community
