स्विमिंग पूल के पानी से होने वाले हेयर फॉल को रोकने के लिए कौन से हेयर मास्क को लगाना हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!
Medical Insights

स्विमिंग पूल के पानी से होने वाले हेयर फॉल को रोकने के लिए कौन से हेयर मास्क को लगाना हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

May 12, 20266 Min Read
स्विमिंग पूल के पानी से होने वाले हेयर फॉल को रोकने के लिए कौन से हेयर मास्क को लगाना हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

गर्मियों का मौसम लगभग आ ही चुका है और ऐसे में ज्यादातर लोग स्विमिंग करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसका शोक छोटे बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी के अंदर होता है। स्विमिंग को अधिकतर पसंद करने वाले लोग तो गर्मियों का इन्तजार करते हैं, कि वह कब स्विमिंग पूल में स्विमिंग करने जाएंगे और गर्मियों का मजा लेंगे। इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, कि तड़ाके की गर्मी से बचने के लिए लोग और अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए घंटो स्विमिंग पूल में नहाते हैं। स्विमिंग करना हर किसी को पसंद होता है और यह काफी मजेदार भी होता है। पर, क्या आप जानते हैं, कि स्विमिंग पूल के पानी में काफी मात्रा में क्लोरीन मिलाया जाता है, जो बालों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। जी हाँ, स्विमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन बाल झड़ने का एक बहुत बड़ा कारण बनता है। इसके साथ ही, इसकी वजह से बाल झड़ते तो हैं, पर साथ में कई बार बालों की चमक भी चली जाती है और बाल बेजान और रूखे से नजर आने लग जाते हैं। 

 

बहुत से लोग बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार में मिलने वाले न जाने कितने ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और अपने बालों को नुक्सान पहुंचा लेते हैं। जी हाँ बाजार में मिलने ने वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में, कई बार प्रोडक्ट्स बालों पर बिल्कुल भी सूट नहीं करते हैं और बाल झड़ने की समस्या को रोकने की बजाए बाल और ज्यादा झड़ने लग जाते हैं। इसके कारण व्यक्ति काफी ज्यादा हैरान और परेशान हो जाता है। ऐसे में, अपने बालों को झड़ने से रोकने के लिए और बालों को सेहततमंद वह बालों को बचाने के लिए आप घर में मौजूद कुछ नैचुरल चीजों से हेयर मास्क बना सकते हैं और अपने बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, बालों को झड़ने से रोकने वाले यह हेयर मास्क काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं, इसमें शहद और जैतून के तेल का हेयर मास्क, मेथी का हेयर मास्क और दही और नींबू का हेयर मास्क शामिल हो सकता है। इन हेयर मास्क का इस्तेमाल स्विमिंग पूल के पानी से होने वाले हेयर फॉल को रोकने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं और साथ में बालों को भी चमकदार बनाने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। बालों से जुड़ी कोई भी गंभीर समस्या होने पर आप पहले अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

 

स्विमिंग पूल के पानी से होने वाले हेयर फॉल को रोकने के लिए हेयर मास्क!

 

1. शहद और जैतून के तेल का हेयर मास्क

शहद और जैतून के तेल का हेयर मास्क बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, शहद और जैतून के तेल का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में 2 चम्मच शहद और जैतून का तेल और साथ में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर लें। अब इन चीजों को अच्छे से फेंट लें और एक बारीक पेस्ट बनाकर अपने बालों पर लगाएं। कम से कम 20 मिनट बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे खराब बाल दूर होंगे और बालों की मजबूती भी बरकरार रहेगी। 

 

2. मेथी का हेयर मास्क

यह हेयर मास्क काफी हद तक बालों की समस्याओं को दूर कर सकता है। इस मास्क का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले एक गिलास पानी में 2 चम्मच मेथी को भिगो कर रात भर के लिए रख दें। सुबह उठते ही पानी समेत मेथी को मिक्सी में डाल लें और एक गाड़ा पेस्ट त्यार कर लें। अब इसे अपने बालों और जड़ों में लगाएं। कम से कम 20 मिनट तक इसे रखें और फिर बाद में नॉर्मल पानी से धो लें। 

 

निष्कर्ष: स्विमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन बाल झड़ने का कारण बनता है और इसी समस्या को दूर करने के लिए आप इस लेख में बताये गए हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर अपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट करवाया है, तो इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करें। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और बालों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल! 

 

प्रश्न 1. बालों को झड़ने से कैसे रोका जा सकता है? 

ऐसे में, संतुलित आहार का सेवन करना, नियमित अपनी स्कैल्प पर नारियल या बादाम के तेल से मालिश करना, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना, तनाव कम लेना, हीट या फिर केमिकल स्टाइलिंग का इस्तेमाल बालों पर कम से कम करना और इसके साथ ही अपने बालों को धोते वक्त माइल्ड या फिर सल्फेट-मुक्त शैम्पू का उपयोग करना जैसे कई उपायों का इस्तेमाल करके आप बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। 

 

प्रश्न 2. किन कारणों की वजह से बाल झड़ने की समस्या होती है? 

वैसे तो, बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन खास तौर पर शरीर में हार्मोनल बदलाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, बहुत ज़्यादा तनाव, खराब लाइफस्टाइल, स्कैल्प इंफेक्शन और हार्श हेयर स्टाइलिंग का इस्तेमाल करना जैसे कारणों की वजह से भी बाल झाड़ सकते हैं। 

 

प्रश्न 3. बालों की देखभाल करने के घरेलू उपाय क्या हो सकते हैं?

दरअसल, बालों की देखभाल करने के लिए आप नियमित नारियल तेल से मालिश करना, मेथी दाना मास्क का इस्तेमाल करना, एलोवेरा जेल लगाना और दही का इस्तेमाल करना जैसे घरेलू उपायों का उपयोग कर सकते हैं। 

 

प्रश्न 4. क्या स्विमिंग पूल के पानी से हेयर फॉल होता है? 

दरअसल, हाँ स्विमिंग पूल के पानी में पाए जाने वाले क्लोरीन की वजह से बाल काफी ज्यादा कमजोर हो सकते हैं, जिससे कि बाल झड़ सकते हैं।

Did you find this helpful?

Share this article with your community