Blog

क्या बच्चों की स्किन पर बार-बार होने वाली खुजली और लालिमा एक्जिमा का संकेत होता है? डॉक्टर से इसके लक्षणों के बारे में!

Contact Us








    are you tired of unhealthy and dull skin? read on to know about the dietary habits for healthier complexion

    केवल शरीर के अंगों से जुड़ी समस्याएं ही नहीं, बल्कि त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं। आम तौर पर, त्वचा से जुड़ी समस्याओं का शिकार केवल बड़े ही नहीं होते हैं, बल्कि छोटे बच्चे भी त्वचा से जुड़ी कई तरह कि समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। दरअसल, त्वचा से जुड़ी ऐसी कई तरह की समस्याएं होती हैं, जो ज्यादातर केवल छोटे बच्चों में ही देखने को मिल सकती हैं। आंखों के साथ- साथ हमारी त्वचा भी शरीर का एक नाजुक हिस्सा होती है, जो किसी भी चीज से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाती है। इसलिए, हर मौसम में, त्वचा का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं जो बच्चों को काफी ज्यादा परेशान कर सकती हैं, जिस में से एक्जिमा जैसी समस्या होना आम बात होती है। दरअसल, बच्चों में इस तरह की समस्या को ज्यादातर गर्मियों के मौसम में देखा जाता है। यह समस्या काफी परेशान करने वाली हो सकती है, क्योंकि इसमें बार-बार खुजली और जलन जैसा महसूस होता है। जैसे कि हम सभी को पता ही है, कि गर्मियां आने ही वाली है और इस दौरान त्वचा का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। तो क्यों न हम पहले से ही अपने बच्चों की त्वचा की देखभाल करना शुरू कर दें। इस तरह की स्थिति में माता-पिता को अपने बच्चों का ख़ास ध्यान रखने की सलाह प्रदान की जाती है। त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते हैं। 

    See also  किचन में रखी किन चीजों से होठों का जिद्दी कालापन किया जा सकता है दूर? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    दरअसल, एक्जिमा एक इस तरह की समस्या है, जो ज्यादातर बच्चों में पाई जाती है और बच्चों में यह एक आम समस्या बन चुकी है। इस समस्या को मेडिकल भाषा में एटॉपिक डर्मेटाइटिस के नाम से जाना जाता है। हालांकि, इस बीमारी को छूत की बीमारी तो नहीं कह सकते, पर अगर इस समस्या के शुरुआती चरण में ध्यान न दिया जाये, या फिर समय पर इलाज न किया जाये, तो यह समस्या शरीर के और हिस्सों में फैल सकती है, यानी कि और भी ज्यादा बढ़ सकती है, जो एक बच्चे को काफ़ी लंबे वक्त तक पेरशान कर सकती है। दरअसल, ज्यादातर माता -पिता बच्चों की इस समस्या पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं और बच्चों की त्वचा का आम रूखापन या फिर एलर्जी समझ कर ऐसे ही तल देते हैं और अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं।

    माता-पिता के लिए ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है, जबकि उन को बच्चों की त्वचा में उत्पन्न इस समस्या की समय पर पहचान, इलाज और सही देखभाल की काफी ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में, कई माता-पिता सोच में पड़ जाते हैं, क्या बच्चों की स्किन पर बार-बार होने वाली खुजली और लालिमा एक्जिमा का संकेत हो सकता है? डॉक्टर के अनुसार हाँ, बच्चों की त्वचा पर बार-बार होने वाली खुजली और लालिमा एक्जिमा जैसी समस्या का संकेत हो सकता है। माता-पिता के लिए समस्या के इन लक्षणों पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। त्वचा का काफी ज्यादा रूखा होना, खुजली होना, लाल चकत्ते होना, रैश पड़ना, त्वचा में बदलाव होना, छोटे-छोटे फफोले होना, त्वचा में दरार पड़ना और खून आना जेसे लक्षणों से आप बच्चों में एक्जिमा की समस्या की पहचान कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  क्या हर उम्र में 30 जैसा जवान दिखने के लिए इन 4 एंटी एजिंग टिप्स को अपनाना फायदेमंद हो सकता है? जानें डॉक्टर से

    त्वचा में दिखने वाले लक्षण जिन से एक्जिमा की पहचान की जा सकती है!

    1. त्वचा में काफी ज्यादा सूखापन और खुजली होना 

    एक्जिमा जैसी समस्या की शुरुआत अक्सर त्वचा में काफी ज्यादा रूखापन आने की वजह से होती है। यह इस समस्या का शुरूआती लक्षण होता है, जिस पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस तरह की स्थिति में, बच्चे की त्वचा आम से काफी ज्यादा रूखी, खुरदरी या फिर बेजान सी नज़र आने लग जाती है। ऐसे में, कई बार बच्चों की त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी सूखापन बना रहता है। इसे नज़रअंदाज करने की बजाए आपको तुरंत अपने डॉक्टट से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह एक चेतावनी भरा संकेत भी हो सकता है, जो त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्या को पैदा कर सकता है। त्वचा में नज़र आने वाला सूखापन आगे चल कर खुजली और जलन जैसी समस्या का कारण बनता है, जिसमें होने वाली लगातार और तेज खुजली एक्जिमा जैसी समस्या का एक प्रमुख लक्षण माना जाता है। इस तरह की स्थिति में, बार बार होने वाली खुजली से बच्चे काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। छोटे बच्चों को इस तरह की समस्या के बारे में कुछ भी नहीं पता होता और न ही वह अच्छे तरीके से अपने माता-पिता को इसके बारे में बता पाते हैं, जिसकी वजह से वह ज्यादातर चिड़चिड़े और रोने लग जाते हैं। 

    See also  क्या घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल होता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    2. लाल चकत्ते, रेशेस पड़ना और त्वचा में बदलाव होना 

    हर मौसम में बच्चों की त्वचा का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण आता है। बड़ों की तुलना में बच्चों की स्किन नाजुक होई है, जो किसी भी चीज से प्रभावित हो सकती है। दरअसल, त्वचा पर लाल रंग के दाने होना, चकत्ते या फिर हल्की सूजन होना एक्जिमा के शुरुआती लक्षणों में एक हो सकते हैं। यह ज्यादातर चेहरे, गालों, कोहनी के अंदर, घुटनों के पीछे, गर्दन और हाथों और पैरों पर असर डालता है। ध्यान न देने पर यह वक्त के साथ फैल सकते हैं और एक बच्चे को काफी ज्यादा परेशान कर सकते हैं। बच्चों की त्वचा पर होने वाली लगातार खुजली के चलते प्रभावित हिस्सा मोटा, सख्त या फिर रंग गहरा हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें |

    निष्कर्ष: कुल मिलाकर बच्चों की त्वचा का हर वक्त ध्यान रखना चाहिए और नियमित डॉक्टर से जांच करवाते रहना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी गंभीर समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।