आज के समय में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है, जो सुंदर न दिखना चाहता हो, हालांकि, इसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हो सकती हैं। पर, विशेष तौर पर लड़कियां जो चाहती हैं, कि उनके चेहरे या फिर त्वचा पर कोई भी ऐसा दाग न हो जिसके कारण उनकी पर्सनालिटी प्रभावित हो। अपने और अपने शरीर की अच्छे से देखभाल करना अति आवश्यक होता है। इसलिए, हम में से ज्यादातर लोग अपने और अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए वह सभी संभव कार्य को करते हैं, जिससे त्वचा चमकदार और साफ़ दिखाई दे।
आज हर कोई त्वचा से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है, जिसमें चेहरे पर मुंहासे होना, दाग़ होना, चेहरे का काला पड़ना और भी ऐसी कई परेशानियां शामिल होती हैं। त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं में से ही एक है होठों का काला पड़ना। यह समस्या आधे से ज्यादा लोगों में देखी जा सकती है। होठों का काला पड़ना एक आम समस्या है, जिसके पीछे बहुत से अलग-अलग कारण जिम्मेदार होते हैं।
दरअसल, इस समस्या से लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं, क्योंकि उनके होंठों के कालेपन के कारण लोग उनको दूसरी नजर से देखते हैं, जिसमें व्यक्ति का किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होना, बहुत ज्यादा नशे करना और थका हुआ होना जैसे शक शामिल होते हैं। इसलिए, लोग इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए वह हर संभव काम या फिर उपाय करते हैं, जिससे कि यह समस्या जल्द से जल्द ठीक हो सके। इस तरह की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें ज्यादातर धूप में घूमना, अपने होठों को चबाने की आदत होना और रोजाना स्मोकिंग करना जैसे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
दरअसल, यह सभी होठों पर एक जिद्दी कालेपन का कारण बनते हैं, जिससे कि इस समस्या को ठीक करना लोगों को काफी ज्यादा मुश्किल लगता है। दरअसल, इस समस्या को ठीक करना इतना ज्यादा भी मुश्किल नहीं होता है, अगर चाहें तो कुछ महत्वपूर्ण घरेलू नुस्खों से इस तरह की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। जी हाँ, किचन में रखी कुछ महत्वपूर्ण चीजों से आप अपने होठों का जिद्दी कालापन दूर कर सकते हैं, जिसमें चीनी और रोज वाटर, एलोवेरा और कॉफी पाउडर, नींबू और शहद, नारियल और विटामिन ई, दही और बेसन शामिल हो सकता है। इससे इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। अगर आपको लगे कि यह समस्या इससे भी ठीक नहीं हो रही है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
किचन में रखी चीजें जिससे होठों का जिद्दी कालापन किया जा सकता है दूर!
होठों के जिद्दी कालेपन को दूर करने के लिए आप निम्नलिखित घरेलू उपायों को अपना सकते हैं, जैसे कि
1. चीनी और रोज वॉटर का इस्तेमाल करना
दरअसल, यह होंठों के कालेपन को दूर करने का एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। समस्या के लिए इस उपाय का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले चीनी लें और उसको बारिक पीस लें, इसके बाद इसमें बहुत ही थोड़ा सा रोज वाटर अच्छे तरीके से मिक्स करें और अपने होठों पर अप्लाई करें। इसको कम से कम अपने होठों पर 10 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद इस को आराम-आराम से उतारें और फिर साफ़ पानी से अपना मुँह धों लें। इस दौरान ध्यान रखें, कि होठों पर लगे रोज वाटर और चीनी को अंदर न निगलें, बल्कि इसे धोने के बाद कुल्ला जरूर करें।
2. एलोवेरा और कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करना
होठों का जिद्दी कालापन दूर करने के लिए आप एलोवेरा और कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक चम्मच ताजे एलोवेरा का रस निकालें और इसके बाद इसमें थोड़ा सा कोफ़ी पाउडर मिक्स करें और एक अच्छा और पतला सा पेस्ट त्यार कर लें। पतली पेस्ट बनने के बाद अब इसको अपने होठों पर लगाए। पर ध्यान रहे होठों पर इसकी परत मोटी होनी चाहिए। लगभग 10 मिनट तक इस को ऐसे ही लगा रहने दें और उसके बाद अपने होठों को अच्छे तरीके से और आराम-आराम से मसाज करके होठों को साफ़ पानी से धो लें।
3. नींबू और शहद का इस्तेमाल करना
होठों पर जमे जिद्दी कालेपन को हटाने के लिए आपनींबू और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दोनों ही इस समस्या के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। होठों के जिद्दी कालेपन को हटाने के लिए आप सबसे पहले इन दोनों की बराबर में मात्रा लें और अच्छे तरीके से मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने होठों पर लगाकर अच्छे तरीके से मालिश करें। कम से कम 5 से 10 मिनट तक होठों की हल्की-हल्की मालिश करते रहें। आम तौर पर, इससे न केवल होठों पर प्राकृतिक रूप से गुलाबीपन आता है, बल्कि इससे होठों का कालापन भी दूर हो जाता है।
निष्कर्ष: यह तो सच है, कि आज केवल एक नहीं, बल्कि सभी लोग त्वचा से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसमें होठों का जिद्दी कालापन भी शामिल है। यह समस्या काफी लोगों को काफी परेशान कर देने वाली होती है, क्योंकि लोग इस समस्या को एक अलग ही नजर से देखते हैं, जिससे पीड़ित व्यक्ति को काफी ज्यादा सर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। होठों के इस जिद्दी कालेपन को दूर के लिए हर बार महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती, बल्कि इसके लिए आप कुछ महत्वपूर्ण घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसकी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से दी गई है। यह घरेलू नुस्खे आपके होठों का कालापन दूर करने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लिनिक के विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।