Blog

क्या आप भी जांघों के बार-बार छिलने की समस्या से परेशान रहते हैं? डॉक्टर से जाने इससे बचाव के 4 आसान तरीकों के बारे में!

Contact Us








    2149365763

    असल में, गर्मी और बरसात के नमी भरे मौसम में अक्सर ही लोगों को त्वचा से जुड़ी बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें जांघों के बीच की त्वचा का छिल जाना भी शामिल होता है। आम तौर पर, अक्सर ही आपने यह महसूस किया होगा, कि इस तरह के मौसम में जब आप चलते हैं, और जब आपकी जांघों की त्वचा बार-बार आपस में रगड़ खाती है, तो इसमें मौजूद पसीने या फिर नमी की वजह से इन में जलन, खुजली और सूजन जैसी समस्याएं होने लग जाती हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस तरह की समस्या चलने- फिरने, व्यायाम करने या फिर लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है। 

    हालांकि, डॉक्टर का भी इस पर यही कहना है, कि भारी जांघों की त्वचा जब लगातार आपस में रगड़ती रहती है, तो इस दौरान उस जगह पर जलन, लालिमा, खुजली और कभी- कभार घाव बनने जैसी समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है। दरअसल, इस तरह की समस्या ज्यादातर उन लोगों में देखी जाती है, जिन का वजन सामान्य से काफी ज्यादा होता है, या फिर जो लोग अक्सर ज्यादा एक्टिव या फिर चलते फिरते रहते हैं। 

    आम तौर पर, अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से एक हैं, जिनकी जांघों के बीच की त्वचा लंबे समय तक चलने या फिर खड़े रहने की वजह से अक्सर ही छिल जाती है, जिससे आपको अक्सर ही काफी ज्यादा परेशान होना पड़ता है और इससे आपकी पर्सनेलिटी भी बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है। तो ऐसे में इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए और अपनी त्वचा को स्मूथ बनाने के लिए इस दौरान, आप कुछ आसान और असरदार उपायों को अपना सकते हैं, जिस में सही कपड़ों का चुनाव करना, बॉडी पाउडर का इस्तेमाल करना, अपने वजन को नियंत्रित रखना, एंटी-चैफिंग क्रीम का इस्तेमाल करना, त्वचा की साफ़- सफाई और मॉइस्चराइजिंग करना जैसे कुछ घरेलू उपाय शामिल हो सकते हैं। यह उपाय आपकी जांघों के बीच की त्वचा की समस्याओं को दूर करने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  डाइबटीज बढ़ने पर त्वचा में कौन -कौन से लक्षण नज़र आ सकते हैं? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

    जांघों के बीच की त्वचा बार-बार छिलने की समस्या से बचाव के 5 आसान तरीके!

    1. एंटी-चैफिंग क्रीम का इस्तेमाल करना 

    दरअसल, जो लोग ज्यादातर त्वचा से जुड़ी इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं, तो उनके लिए एंटी-चैफिंग क्रीम का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। असल में, यह क्रीम त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनती है, जिससे त्वचा इस तरह की समस्या से बची रहती है। 

    2. सही कपड़ों का चुनाव करना 

    दरअसल, गर्मियों और बरसात के मौसम में ज्यादातर पसीने को सोखने वाले कपड़ों को पहनना इस तरह की समस्या के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इससे त्वचा सुरक्षित रहती है। 

    See also  क्या घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल होता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    3. बॉडी पाउडर का इस्तेमाल करना 

    इस तरह की समस्या के दौरान टैल्कम या फिर एंटी-फंगल बॉडी पाउडर का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि, इससे न केवल जांघों की त्वचा को सूखा बनाए रखने में मदद मिलती है, बल्कि इससे जांघों के बीच की त्वचा की रगड़ भी काफी ज्यादा कम हो जाती है। इसके अलावा, यह पसीने को सोखने के साथ- साथ घर्षण को भी कम करते हैं। विशेष तौर पर, गर्मी और नमी वाले मौसम में इन का इस्तेमाल काफी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। 

    4. अपने वजन को नियंत्रित रखना 

    दरअसल, एक व्यक्ति का सामान्य से ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी जांघों की त्वचा काफी ज्यादा रगड़ खा सकती है। इस दौरान, केवल थोड़ी-सी एक्सरसाइज और संतुलित खानपान का सेवन करने से ही अपने वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है और इस तरह की समस्या से राहत पाई जा सकती है। 

    निष्कर्ष: भारी जांघों के बीच की त्वचा में जलन, लालिमा, खुजली और घाव जैसी समस्या ज्यादातर उन लोगों में देखी जाती है, जिन का वजन सामान्य से काफी ज्यादा होता है, या फिर जो लोग अक्सर ज्यादा एक्टिव या फिर चलते फिरते रहते हैं। यह समस्या गर्मी और बरसात के नमी भरे मौसम में अक्सर भारी जाँघों के आपस में रगड़ने पर आने वाले पसीने और नमी की वजह से होती है। चलने- फिरने, व्यायाम करने या फिर लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से इस समस्या की गंभीरता और भी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए और अपनी त्वचा को स्मूथ बनाने के लिए आप सही कपड़ों का चुनाव करना, बॉडी पाउडर का इस्तेमाल करना, अपने वजन को नियंत्रित रखना, एंटी-चैफिंग क्रीम का इस्तेमाल करना, त्वचा की साफ़- सफाई और मॉइस्चराइजिंग का ध्यान रखना जैसे कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। यह त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर समस्या के दौरान आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लिनिक में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    See also  क्या जांघों का कालापन दूर करने के लिए घर पर रखी इन 3 चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!