Blog

क्या घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल होता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Contact Us








    important tips for long and healthy hair

    यह सभी जानते हैं, कि मौसम बदलते ही लोगों को तरह -तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, चाहे वो समस्या त्वचा से जुड़ी हो या फिर शरीर के किसी अन्य हिस्से से। गर्मियों के मौसम में शरीर की त्वचा पर घमौरियां का होना काफी ज्यादा आम होता है, इससे लोगों की जीवनशैली काफी ज्यादा प्रभावित हो जाती है। दरअसल, त्वचा पर इस तरह की समस्या होने पर त्वचा में काफी ज्यादा खुजली होने लग जाती है और खुजली के साथ- साथ जलन भी होने लगती है। लगभग सभी लोगों को यह समस्या परेशान करती है। यह समस्या ज्यादातर पुरुषों की बजाए, महिलाओं और छोटे बच्चों में काफी ज्यादा देखी जा सकती है। दरअसल, गर्मियों में शरीर में पसीने की ग्रंथियों का मुंह बंद होने के कारण शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं, जो एक व्यक्ति को काफी ज्यादा परेशान और चिड़चिड़ा कर देते हैं। आम तौर पर, कई लोग को तो इन पर हाथ लगाने से दर्द और जलन महसूस होने लग जाती है। इन छोटे-छोटे दानों पर असहनीय खुजली और जलन की समस्या होती है, जिससे एक व्यक्ति के सारे काम काफी ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं। इन से पीड़ित व्यक्ति या तो अपने काम में कोई गलती कर देता है, या तो फिर उससे कोई भी काम अच्छे से नहीं होता है। इसके अलावा, घर से बाहर निकलने पर और इन घमौरियों पर थोड़ी सी भी धुप पड़ने पर काफी ज्यादा दर्द होने लग जाता है, जो सहन से बिल्कुल बाहर होता है। एक जगह खुजली करने पर यह समस्या शरीर के कई हिस्सों पर हो जाती है। 

    See also  डाइबटीज बढ़ने पर त्वचा में कौन -कौन से लक्षण नज़र आ सकते हैं? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

    शरीर पर घमौरियों का होना बहुत ही आम होता है। पर अगर आप भी इस तरह की स्थिति में घमौरियों से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं, तो इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें खीरा, आम, मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा, खसखस, बर्फ, नारियल का तेल, नीम, चन्दन का पाउडर और तुलसी को घमौरियों वाली जगह पर लगा सकते हैं। आम तौर पर, गर्मियों में इसका इस्तेमाल पीड़ित व्यक्ति को काफी ज्यादा आराम प्रदान कर सकता है। इन घरेलू उपायों की मदद से त्वचा की इन घमौरियों को बिल्कुल ठीक किया जा सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    गर्मियों में घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय! 

    1. चंदन का पाउडर 

    आम तौर पर, अगर कोई भी व्यक्ति त्वचा पर होने वाली घमौरियों से पीड़ित होता है, तो इस दौरान उसको चंदन के पाउडर को पाउडर की तरह समस्या वाली जगह पर लगाने से काफी ज्यादा राहत प्रपात हो सकती है। इसके अलावा, आप इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चंदन पाउडर का लेप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा पर होने वाली घमौरियां पूरी तरीके से ठीक हो जाती है। दरअसल, लेप बनाने के लिए आप सबसे पहले चंदन पाउडर में गुलाब जल मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे शरीर के जिस हिस्से पर समस्या है, वहां पर लगाएं और ठंढक महसूस करें। 

    See also  क्या हर उम्र में 30 जैसा जवान दिखने के लिए इन 4 एंटी एजिंग टिप्स को अपनाना फायदेमंद हो सकता है? जानें डॉक्टर से

    2. तुलसी 

    दरअसल, गर्मियों के मौसम में शरीर पर होने वाली घमोरियों को ठीक करने के लिए तुलसी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। इसका घरेलू उपाय का इस्तेमाल

    करने के लिए आप सबसे पहले तुलसी की लकड़ी लें और उसको अच्छे तरीके से पीस लें और एक लेप तैयार कर लें। आम तौर पर, इस के बार इस लेप को त्वचा पर हुई घमौरियों पर लगाएं और कुछ मिंट तक सूखने के लिए ही छोड़ दें। जब यह अच्छे तरीके से सुख जाये, तो इसको साफ़ पानी से धो लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में शरीर पर मौजूद घमौरियों में फर्क दिखाई देने लगेगा। 

    3. खसखस 

    आम तौर पर, खसखस को त्वचा से जुड़ी तरह तरह की समस्याओं को ठीक करने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। यह इन समस्याओं को ठीक करने में लाभकारी सिद्ध होता है। दरअसल, यह गर्मियों में घमौरियों से पीड़ित व्यक्तियों को राहत प्रदान करता है और इस तरह की समस्या से छुटकारा दिलवाता है। आम तौर पर, समस्या के लिए इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले 20 ग्राम खसखस लें और उसको अच्छे तरीके से पीस लें। पीसने के बाद इसको पानी में मिला लें और शरीर के जिस हिस्से पर घमौरियां हैं उस हिस्से पर लगाएं इससे आपको काफी ज्यादा राहत प्राप्त होगी और समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

    See also  क्या आप भी जांघों के बार-बार छिलने की समस्या से परेशान रहते हैं? डॉक्टर से जाने इससे बचाव के 4 आसान तरीकों के बारे में!

    निष्कर्ष: मौसम बदलते ही लोगों को त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। त्वचा से जुड़ी समस्या काफी दर्दनाक हो सकती है। गर्मियों में शरीर पर घमौरियों का होना काफी ज्यादा आम होता है। इस समस्या के दौरान एक व्यक्ति को जलन, खुजली और दर्द जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए, समस्या की शुरुआत में ही इसका इलाज होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस लेख में बताये गए कुछ घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भी गर्मियों के मौसम में, घमौरियों जैसी समस्या से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं, तो आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने के बाद भी आपको इस समस्या से राहत नहीं मिलती है, तो आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वैसे तो, यह उपाय सुरक्षित होते हैं, पर अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी हो, तो उसका इस्तेमाल करने से बचें और एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लिनिक में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।