Blog

क्या जांघों का कालापन दूर करने के लिए घर पर रखी इन 3 चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

Contact Us








    what are strawberry legs can waxing cause strawberry legs

    गर्मियों के मौसम में लोगों को त्वचा से जुड़ी तरह -तरह की समस्याओं का सामना करना ही पड़ता है, जिस में त्वचा में टैनिंग होना एक आम सी बात होती हैं, जो किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। पर, इस तरह की स्थिति के दौरान केवल त्वचा कुछ ही हिस्सों में होने वाला कालापन या फिर टैनिंग काफी ज्यादा जिद्दी होती है, जो लोगों की पर्सनालिटी को काफी ज्यादा प्रभावित और उनको शर्मिंदगी महसूस करने पर मजबूर कर देती है। साथ ही, त्वचा पर जमे इस कालेपन को दूर करना एक व्यक्ति के लिए काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। 

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह समस्या त्वचा के उन हिस्सों में होती है, जहां से त्वचा मुड़ने लगती है, जैसे कि गर्दन, बगल, कोहनी और जांघों के बीच का हिस्सा आदि। आम तौर पर, इन को स्किन फोल्ड के नाम से जाना जाता है, जिन में होने वाली कालेपन या फिर टैनिंग की समस्या काफी ज्यादा जिद्दी होती है, जो हटाने से भी दूर नहीं होती है। 

    दरअसल, जांघों के बीच के कालापन से छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग तरह -तरह की महंगी चीजों का इस्तेमाल करने लग जाते हैं, पर आपको बता दें, कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जरूरी नहीं है, कि आपको महंगी चीजों का ही इस्तेमाल करना पड़े। इसके लिए आप घर पर रखी कुछ ऐसी चीजों के इस्तेमाल से भी त्वचा पर जमे इस जिद्दी से जिद्दी कालेपन को दूर कर सकते हैं। दरअसल, जांघों के बीच के कालेपन को दूर करने के लिए आप चीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर, नींबू, आलू और एलोवेरा जैसी घर पर रखी इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  क्या हर उम्र में 30 जैसा जवान दिखने के लिए इन 4 एंटी एजिंग टिप्स को अपनाना फायदेमंद हो सकता है? जानें डॉक्टर से

    जांघों के कालेपन के लिए इस्तेमाल होने वाली चीज़ें

    1. चीनी पाउडर

    दरअसल, जांघों के बीच के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए शुगर स्क्रब का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले थोड़ी सी चीनी लें और उसको पीसकर बारीक कर लें और फिर इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध या फिर शहद मिला लें और इसको अच्छे से मिलकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद, त्वचा के जिस हिस्से पर कालापन जमा हुआ है, वहां पर इस को लगाएं और रबिंग करें। हफ्ते में तीन से चार बार इसका इस्तेमाल समस्या से राहर प्रदान कर सकता है। 

    See also  क्या आप भी जांघों के बार-बार छिलने की समस्या से परेशान रहते हैं? डॉक्टर से जाने इससे बचाव के 4 आसान तरीकों के बारे में!

    2. बेकिंग पाउडर 

    जांघों के अंदरूनी हिस्से का कालापन दूर करने के लिए बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए एक चुटकी बेकिंग पाउडर लें और उसे एक चम्मच पानी या नींबू के रस के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसे स्किन के प्रभावित हिस्से पर लगाएं और बाद में फर्क देखें। दरअसल, अगर इसको लगाने से आपको त्वचा पर किसी भी तरह की समस्या का अनुभव होता है, तो आप इसे तुरंत धो लें। 

    3. आलू

    दरअसल, आलू में ऐसे बहुत से तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद और त्वचा के कालेपन को भी दूर करने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले आलू का एक टुकड़ा काट लें और इसे स्किन के प्रभावित हिस्से पर धीरे-धीरे रगड़ें। हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन का कालापन दूर होता है और साथ ही यह स्किन को काफी शाइन भी देता है।

    निष्कर्ष: मौसम बदलते ही लोगों को त्वचा से जुड़ी तरह- तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें जांघों के भीतरी हिस्से में होने वाला कालापन या फिर टैनिंग की समस्या काफी आम होती है। जो न केवल लोगों को शर्मिंदा होने पर मजबूर कर देती है, बल्कि उनकी पर्सनालिटी पर भी बुरा प्रभाव डालती है। इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगी चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं, बल्कि इसके लिए आप घर पर रखी कुछ चीजों जैसे चीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर, नींबू, आलू और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह, बाजार या फिर घर पर आसानी से मिलने वाली चीजें हैं। जांघों का कालापन दूर करने के लिए घर पर रखी इन चीजों का इस्तेमाल काफी ज्यादा असरदार साबित होता है। त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर इन का इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लेनी चाहिए। त्वचा से जुड़ी आम से गंभीर समस्या का इलाज बहुत करना ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और त्वचा के इस कालेपन या फिर त्वचा से जुड़ी अन्य किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लिनिक में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    See also  क्या घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल होता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!