Blog

डाइबटीज बढ़ने पर त्वचा में कौन -कौन से लक्षण नज़र आ सकते हैं? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

Contact Us








    cost and procedure of eye fillers in india

    शरीर में शुगर लेवल का बढ़ना न केवल शरीर की सेहत के लिए हानिकारक होता है, बल्कि यह त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, शरीर में शुगर लेवल के बढ़ने पर ब्लड फ्लो पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। आम तौर पर, इसके कारण एक व्यक्ति के शरीर के अंगों तक न्यूट्रिएंट्स की सप्लाई अच्छे तरीके से नहीं हो पाती, जिसकी वजह से शारीरिक सेहत और त्वचा बहुत तरीके से प्रभावित हो जाती है। इससे एक व्यक्ति की जीवन शैली काफी ज्यादा प्रभावित हो जाती है और इससे उस के रोजाना के काम भी काफी ज्यादा प्रभावित होने लग जाते हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि आज लोगों में डायबिटीज जैसी समस्या का होना काफी ज्यादा आम हो गया है। वहीं अगर वक्त रहते डायबिटीज जैसी समस्या पर ध्यान न दिया जाये और डायबिटीज में शुगर लेवल को वक्त रहते कंट्रोल न किया जाये, तो इससे सेहत के साथ- साथ त्वचा को भी काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है, इसकी वजह से त्वचा वक्त से पहले ही डल और बेजान सी दिखने लग जाती है। आम तौर पर, डायबिटीज बढ़ने पर त्वचा में कई तरह के लक्षण नज़र आ सकते हैं, जिस में त्वचा में सूजन की समस्या होना, त्वचा में छाले पड़ना, त्वचा का घाव न भरना, त्वचा में खुजली कि समस्या होना, त्वचा का ढीला हो जाना, त्वचा पर रैशेज होना और गर्दन की त्वचा काली पड़ना जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। 

    See also  क्या जांघों का कालापन दूर करने के लिए घर पर रखी इन 3 चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

    शुगर लेवल बढ़ने पर त्वचा में नज़र आने वाले असामान्य लक्षण!

    दरअसल, शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर त्वचा में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखत अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. गर्दन की त्वचा काली पड़ जाना 

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर गर्दन की त्वचा का रंग काफी ज्यादा काला पड़ जाता है। जो एक व्यक्ति की जीवन शैली पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव डालता है। गर्दन के अलावा, काली त्वचा शरीर के दूसरे अंगों पर भी दिखाई दे सकती है। इसके साथ ही, त्वचा में रूखापन आना डायबिटीज बढ़ने का संकेत भी हो सकता है। डायबिटीज जैसी स्थिति के दौरान एक व्यक्ति की अंडरआर्म्स में भी कालापन नज़र आ सकता है, जिसको नजरअंदाज करने की बजाए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

    2. त्वचा पर छाले होना 

    आम तौर पर, जो व्यक्ति डायबिटीज जैसी समस्या से पीड़ित होता है, दरअसल उसकी त्वचा में छाले दिखाई पड़ सकते हैं। दरअसल, आपको बता दें, कि जो लोग डायबिटिक न्यूरोपैथी जैसी समस्या से जूझ रहे होते हैं, ज्यादातर उन लोगों की त्वचा में छाले की समस्या देखी जा सकती है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति के दौरान शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर उंगली, हाथ और पैरों की त्वचा में भी छाले की समस्या देखि जा सकती है। दरअसल, अगर आपको भी त्वचा पर छाले पड़ने जैसी समस्या का गंभीर रूप से सामना करना पड़ रहा है, तो आपको किसी भी तरह का कोई भी घरेलू उपाय आजमाने की बजाए तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। 

    See also  क्या आप भी जांघों के बार-बार छिलने की समस्या से परेशान रहते हैं? डॉक्टर से जाने इससे बचाव के 4 आसान तरीकों के बारे में!

    3. त्वचा के घाव भरने में वक्त लगना 

    सामान्य तौर पर, शरीर में डायबिटीज जैसी समस्या के बढ़ने पर त्वचा का घाव भरने में काफी ज्यादा वक्त लग सकता है, इससे व्यक्ति को जीवन जीने में काफी दिक्क्त का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, अगर यह समस्या किसी कारण से गंभीर हो जाती है, तो इस को डायबिटिक अल्‍सर के नाम से भी जाना जा सकता है, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकती है। इसलिए वक्त रहते त्वचा से जुड़ी समस्या से बचने के लिए और डायबिटीज जैसी समस्या को गंभीर होने से बचाने के लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि, डायबिटीज बढ़ने पर न केवल शरीर में खून का संचार धीमा होता है, बल्कि इससे त्वचा पर लगने वाली चोट या फिर त्वचा के छिलने पर घाव भरने में भी काफी ज्यादा वक्त लग जाता है। 

    4. त्वचा में खुजली होना

    व्यक्ति के शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर त्वचा में खुजली की समस्या होना काफी आम होता है, इससे एक व्यक्ति की जीवनशैली बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है। इसके अलावा, शरीर में डायबिटीज की समस्या बढ़ने पर न केवल त्वचा पर फफोले पड़ने जैसी समस्या नजर आ सकती है, बल्कि इसके कारण हाथ और पैरों में सूजन भी नजर आ सकती है। त्वचा से जुड़े इन लक्षणों को नज़रअंदाज करने की बजाए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

    See also  क्या हर उम्र में 30 जैसा जवान दिखने के लिए इन 4 एंटी एजिंग टिप्स को अपनाना फायदेमंद हो सकता है? जानें डॉक्टर से

    डायबिटीज में त्वचा को सेहतमंद रखने के कुछ टिप्स!

    डायबिटीज के दौरान, त्वचा को सेहतमंद रखने के टिप्स निमन्लिहक्त अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. इस दौरान त्वचा को ज्यादा से ज्यादा साफ़ रखें। 

    2. त्वचा पर ज्यादा मेकअप लगाने से बचें। 

    3. त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। 

    4. अपनी त्वचा को ड्राइनेस जैसी स्थिति से बचाने के लिए क्रीम या फिर लोशन का उपयोग करें। 

    निष्कर्ष: शरीर में बढ़ता हुआ शुगर लेवल शरीर की सेहत के साथ- साथ त्वचा की सेहत के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। शरीर में डायबिटीज की समस्या बढ़ने पर त्वचा में कई तरह के लक्षण नज़र आ सकते हैं, जिसमें त्वचा में सूजन, ढीलापन, छाले, घाव न भरना, खुजली कि समस्या होना आदि जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। त्वचा से जुड़ी इन समस्यायों को नज़रअंदाज करने की बजाए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सुंपर्क करना चाहिए। इस के बारे में ज्यादा जानने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही पूरी स्किन क्लीनक में जाकर इस के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।